आयुष्मान खुराना की 'प्रेम' के लिए सारा अली खान-तृप्ति डिमरी में लगी रेस, सूरज बड़जात्या लेंगे आखिरी फैसला

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने जाने-माने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ प्रेम नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है। खबरों की मानें तो सूरज बड़जात्या इस फिल्म की हीरोइन फाइनल करने में बिजी हैं, जिसके लिए सारा अली खान और तृप्ति डिमरी के बीच रेस लगी हुई है।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक वक्त बॉलीवुड में हिट मशीन के नाम से जाने जाते थे। वो जिस फिल्म को हाथ लगाते थे, वो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती थी लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं, जिस कारण वो ब्रेक पर हैं। आयुष्मान खुराना के फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं लेकिन एक्टर अच्छी कहानियों चुनने में व्यस्त हैं। अगर ताजा जानकारी की मानें तो आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली मूवी के लिए डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ हाथ मिलाया है, जो प्रेम नाम की पारिवारिक मूवी बनाने की सोच रहे हैं। सूरज बड़जात्या ने अपनी ज्यादातर फिल्में सलमान खान के साथ बनाई हैं, जिनकी वजह से ही भाईजान को प्रेम कहा जाता है लेकिन अब उन्होंने आयुष्मान खुराना को अपना नया प्रेम बनाने का फैसला लिया है।

sooraj barjatya

सारा अली खान और तृप्ति डिमरी के बीच लगी है प्रेम के लिए रेस

बॉलीवुड के गलियारों में फैल रही खबरों की मानें तो सूरज बड़जात्या ने अब तक हीरोइन का चुनाव नहीं किया है कि वो प्रेम में किसे कास्ट करेंगे। सुनने में आ रहा है कि आयुष्मान खुराना और सूरज बड़जात्या की प्रेम के लिए सारा अली खान और तृप्ति डिमरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। ये दोनों हीरोइनें इस प्रोजेक्ट के लिए फ्रंट रनर हैं लेकिन मेकर्स ने अभी तक आखिरी फैसला नहीं लिया।

End of Feed