Katrina B'day Wish for Salman: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज 59 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सलमान खान को देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। भाईजान का बर्थडे उनके फैंस के लिए एक उत्सव जैसा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं ये उत्सव तब तक पूरा नहीं होता है, तब तक कैटरीना कैफ का बधाई संदेश भाईजान के नाम नहीं आ जाता है। सुबह से ही फैंस कैटरीना कैफ के बधाई संदेश का इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार आ ही गया है। 27 दिसम्बर 2024 खत्म होने से पहले कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए भाईजान को जन्मदिन की बधाई दे दी है, जिसे देखकर सलमान खान के फैंस का दिल गदगद हो गया है।
कैटरीना कैफ ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें भाईजान की तस्वीर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सलमान खान। मैं दुआ करती हूं कि इस साल आपके पास सारी खूबसूरत चीजें हो और वो हमेशा आपके साथ ही रहें।'

Kat Salman
कभी एक-दूसरे को डेट करते थे कैटरीना कैफ और सलमान खान
सलमान खान और कैटरीना कैफ भले ही आज अच्छे दोस्त हो लेकिन एक समय था जब ये जोड़ा बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मशहूर था। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। एक दौर तो ऐसा भी आ गया था जब माना जाने लगा था कि सलमान खान कैटरीना कैफ को खान परिवार की बहू बनाएंगे लेकिन इनका रिश्ता कुछ साल पहले ही खत्म हो गया। सलमान खान से अलग होने के बाद कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ घर बसाया है लेकिन इनकी दोस्ती आज भी जिंदा है। समय-समय पर सलमान-कैटरीना पक्की दोस्ती के सबूत देते रहते हैं।
