Sonu Nigam on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को इंडस्ट्री में अब ज्यादा काम नहीं मिल रहा है, एक समय पर सोनू निगम के गानों नें सभी सिंगर्स को पीछे छोड़ दिया था। अब सिंगर ने शाहरुख खान संग अपनी दोस्ती को लेकर भी एक तंज कसा है। शाहरुख खान और सोनी निगम की दोस्ती की काफी चर्चा है, बीते काफी समय दोनों की दोस्ती बरकरार है। इस बीच इस समय भी शाहरुख खान की फिल्में बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं।
इस बीच लोगों के मन में भी यह सवाल चल रहा है कि शाहरुख की फिल्मों में सोनू निगम को बतौर सिंगर काम क्यों नहीं मिल रहा है, इसपर अब सोनू निगम ने भी खुलकर अपनी राय रखी है। सिंगर ने शाहरुख संग अपनी दोस्ती पर घुमा फिर कर तंज कस दिया है। आइए सिंगर के बयान पर एक नजर डालते हैं।
शाहरुख खान की दोस्ती पर मारा ताना
बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में सोनी निगम ने कहा, 'फिल्म में गानों और सिंगर को लेकर एक एक्टर ज्यादा इंटरफेयर नहीं करता है, अगर ऐसा होता तो मैं शायद अभी भी शाहरुख खान के लिए गाना गा रहा होता। एक एक्टर कभी भी सिंगर के लिए नहीं लड़ता है। यह फैसला डायरेक्टर और कम्पोजर ही एक साफ मिलकर देते हैं।' सोनू निगम का ये बयान सुर्खियों में आ गया है।
