सेल्फी ना मिलने पर Sonu Nigam के साथ हुई धक्का मुक्की, चलते ईवेंट से सिंगर को स्टेज से घसीटा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 21, 2023, 08:48 AM IST

Sonu Nigam Manhandled: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर बीती रात एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान धक्का मुक्की और बद्सलूकी की गई है। जिसके बाद सोनू निगन को कई चोटें भी आई हैं। इसका आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगाया जा रहा है।

Sonu Nigam Attacked: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर बीती रात मुंबई के चैंबूर इलाके एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान धक्का मुक्की और बद्सलूकी की गई है। जिसके बाद सोनू निगन को कई चोटें भी आई हैं। यह घटना सोनू के साथ सेल्फी लेने की जिद से शुरू हुई थी। इस पूरी घटना का आरोप उद्धव ठाकरे के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगाया जा रहा है। इस पूरी घटना के बाद सोनू निगम देर रात पुलिस स्टेशन पहुंचे और विधायक के बेटे के खिलाफ FIR करवाई है। सोनू निगम ने जो FIR दर्ज करवाई है उसमें चोट पहुचाने और गलत तरीके से रोकने का आरोप लगाया है। हालांकि इस समय तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Sonu Nigham Attacked

Sonu Nigham Attacked

पुलिस में जो शिकायत दर्ज की गई है उसके अनुसार, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने सोनू के मैनेजर सायरा के साथ भी बद्सलूकी की है। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सोनू निगम को जबरन स्टेज से घसीटने हुई नीचे ला रहे हैं और उनके टीम मेंबर्स के साथ धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक सोनू निगम के दोस्त को स्टेज से गिराते हुए भी देखा जा सकता है।

End of Feed