Sonu Nigam Attacked: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर बीती रात एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हमला किया गया है। सिंगर के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई है। इस हमले के बाद अब पहली बार सोनू निगम मीडिया को सामने नजर आए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि इस धक्का-मुक्की की वजह से सिंगर सोनू निगम को कई चोटें भी आई हैं। यह पूरा मामला एक सेल्फी की वजह से शुरू हुआ है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने सोनू के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की जिसके बाद सिंगर ने उन्हें मना कर दिया। बस इसी बात से विधायक के बेटे भड़क गए और सोनू निगम और उनकी टीम के साथ बदसलूकी करने लगे।
Sonu Nigam Attacked
जिस वजह से इस पूरी घटना का आरोप विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगाया जा रहा है। सोनू निगम ने देर रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर विधायक के बेटे के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। अब सोनू निगम एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।
सोनू निगम ने मीडिया को बताया हाल
कल रात हुए हमले के बाद सोनू निगम आज एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। एयरपोर्ट पर पैपराजी सिंगर से उनका हाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सोनू निगम ने कहा, 'आप लोग चिंता मत करिए अब सबकुछ ठीक है।' सोनू निगम को इस तरह देखकर फैंस की जान में जान आई है। बता दें कि सोनू निगम ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज की गई है। उसके अनुसार, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने सोनू के मैनेजर सायरा के साथ भी बदसलूकी की है। इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सोनू निगम के एक टीम मेंबर को स्टेज से नीचे गिराते नजर आ रहे हैं।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
इस पूरे मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि DCP हेमराज सिंह राजपूत ने विश्वास दिलाया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही हैं। बता दें कि सोनू निगम के साथ इस घटना से सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट गया है और वह जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।
