बॉलीवुड

Sonu Nigam Attacked: हमले के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए सोनू निगम, अब कैसी है हालत?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 21, 2023, 11:53 AM IST

Sonu Nigam Attacked: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर बीती रात एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हमला किया गया है। सिंगर के साथ धक्का-मुक्की और बद्सलूकी की गई है। इस हमले के बाद अब पहली बार सोनू निगम मीडिया को सामने नजर आए हैं। उन्होंने बताया है कि अब सब ठीक है।

Image

Sonu Nigam Attacked

KEY HIGHLIGHTS
  • सोनू निगम पर बीती रात हमला किया गया है।
  • हमले के बाद सोनू ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
  • अब सोनी निगम पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए हैं।

Sonu Nigam Attacked: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर बीती रात एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हमला किया गया है। सिंगर के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई है। इस हमले के बाद अब पहली बार सोनू निगम मीडिया को सामने नजर आए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि इस धक्का-मुक्की की वजह से सिंगर सोनू निगम को कई चोटें भी आई हैं। यह पूरा मामला एक सेल्फी की वजह से शुरू हुआ है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने सोनू के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की जिसके बाद सिंगर ने उन्हें मना कर दिया। बस इसी बात से विधायक के बेटे भड़क गए और सोनू निगम और उनकी टीम के साथ बदसलूकी करने लगे।

जिस वजह से इस पूरी घटना का आरोप विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगाया जा रहा है। सोनू निगम ने देर रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर विधायक के बेटे के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। अब सोनू निगम एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।

सोनू निगम ने मीडिया को बताया हाल

कल रात हुए हमले के बाद सोनू निगम आज एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। एयरपोर्ट पर पैपराजी सिंगर से उनका हाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सोनू निगम ने कहा, 'आप लोग चिंता मत करिए अब सबकुछ ठीक है।' सोनू निगम को इस तरह देखकर फैंस की जान में जान आई है। बता दें कि सोनू निगम ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज की गई है। उसके अनुसार, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने सोनू के मैनेजर सायरा के साथ भी बदसलूकी की है। इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सोनू निगम के एक टीम मेंबर को स्टेज से नीचे गिराते नजर आ रहे हैं।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

इस पूरे मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि DCP हेमराज सिंह राजपूत ने विश्वास दिलाया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही हैं। बता दें कि सोनू निगम के साथ इस घटना से सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट गया है और वह जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article