Kriti Sanon के राखी विज्ञापन पर वायरल बयान से मचा बवाल, Sonu Nigam ने कहा- ‘ये मैंने नहीं कहा’

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 27, 2026, 11:34 AM IST

Sonu Nigam on Viral Video: कृति सेनन के राखी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच सोनू निगम का एक बयान वायरल हुआ। अब सिंगर ने उस बयान पर सफाई दी है।

Sonu Nigam on Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का रक्षाबंधन से जुड़ा विज्ञापन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विज्ञापन को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई, जिसके बाद कई सेलेब्स के नाम भी इस विवाद से जोड़ दिए गए। इसी बीच सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अब सोनू निगम ने खुद सामने आकर इस बयान को लेकर सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं कि सोनू निगम ने क्या बयान दिया है, अब सिंगर की क्या सफाई सामने आई है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

सोनू निगम ने दी सफाई

सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक कथित वीडियो है, जिसमें वो कृति सेनन से जुड़े विवाद को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो पर सिंगर ने सफाई दी है। विवादास्पद राखी ऐड पर वायरल बयान वाली एक न्यूज रिपोर्ट को दोबारा पोस्ट करते हुए सोनू निगम ने लिखा, 'ये मैं नहीं हूं और मैं कभी ऐसा रहा ही नहीं।' आपको बता दें कि कृति सेनन से जुड़े हंगामे के बीच गायक सोनू निगम के नाम से एक बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया था। लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वायरल हुआ 'हिंदू सहनशील हैं' वाला बयान उन्होंने नहीं दिया है।

End of Feed