Sonnalli Seygall के गूंजी बच्चे की किलकारी, शादी के एक साल बाद मां बनी प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस

Sonnalli Seygall Welcome Baby Girl: एक्ट्रेस और बेटी दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ है , उनके जीवन में खुशियों की बौछार हुई है जिस वजह से घर में उत्सव का माहौल है। सोनाली सहगल ने अपने बचपन के प्यार अशेष सजनानी से जून 2023 में शादी की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आई।

Sonnalli Seygall Welcome Baby Girl: बॉलीवुड अभिनेत्री और प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ( Sonnalli Seygall) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री जिन्होंने पिछले साल धूमधाम से शादी की थी अब वह एक बेटी की मां बनी है। जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर है।

Sonnalli Seygall Welcome Baby Girl

सोनाली( Sonnalli Seygall) और उनके पति अशेष( Ashesh Sajnani) के करीबी सूत्र ने बताया कि सोनाली ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस और बेटी दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ है , उनके जीवन में खुशियों की बौछार हुई है जिस वजह से घर में उत्सव का माहौल है। सोनाली ने बेटी के जन्म पर खुशी जताई है, शादी के एक साल बाद ही एक्ट्रेस को ये खुशी मिल गई है। इसी साल अगस्त में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। सोनाली सहगल ने अपने बचपन के प्यार अशेष सजनानी से जून 2023 में शादी की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आई।

End of Feed