सोनम कपूर और आनंद आहूजा बनने जा रहे हैं दूसरी बार पेरेंट्स? फैन्स दे रहे हैं बधाई

Sonam-Anand Embrace Parenthood Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। ऐसे में अब फैन्स भी सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है।

Sonam-Anand Embrace Parenthood Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। शादी के लगभग 4 सालों के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बेटे वायु को जन्म देने के बाद से ही सोनम कपूर अपनी शादीशुदा लाइफ में बिजी चल रही हैं। अब सोनम कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा कथित तौर पर फिर से माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। यह खबर फैन्स के बीच तुरंत वायरल होना शुरू हो गई है।

Sonam-Anand Embrace Parenthood Again

Image Source: Instagram

दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहे हैं सोनम-आनंद

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर इस समय सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। पोर्टल से जुड़ी रिपोर्ट्स केअनुसार सोनम कपूर और आनंद आहूजा आने वाले कुछ दिनों में फैमिली के साथ दोबारा पेरेंट्स बनने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। हालांकि अभी तक सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इन खबरों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।

End of Feed