Niren Bhatt on Chhoti Stree: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। श्रद्धा कपूर की एक के बाद एक धांसू फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में फिल्म थामा (Thamma) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म छोटी स्त्री (Chhoti Stree) का ऐलान किया था जो 'स्त्री' (Stree) फ्रैंचाइज की एनिमेटेड प्रीक्वल होगी। अब इन सब के बीच फिल्म छोटी स्त्री के राइटर नीरन भट्ट (Niren Bhatt) ने Zoom से इस मूवी को लेकर बात की है। इस दौरान नीरन भट्ट ने कई नए खुलासे किए। तो चलिए जानते हैं नीरन भट्ट ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है।
नीरन भट्ट ने दिया ये अपडेट
श्रद्धा कपूर की फिल्म छोटी स्त्री एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म छोटी स्त्री के राइटर नीरन भट्ट का इंटरव्यू है। नीरन भट्ट ने Zoom को बताया कि 'फिल्म छोटी स्त्री के प्रोडक्शन में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं हुई है। जब उनसे पूछा गया कि मडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के टाइमलाइन में इस एनिमेटेड फिल्म की जगह क्या होगी, तो उन्होंने कहा, 'अभी ये पक्का नहीं है। हम लोग स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। ये एक एनिमेटेड फिल्म है तो प्रोडक्शन में कितना टाइम लगेगा, ये अभी नहीं पता। एक बार स्क्रिप्ट लॉक हो जाए, तो फिल्म का टाइम फ्रेम ज्यादा साफ हो जाएगा।'
श्रद्धा कपूर ने कही थी ये बात
'थामा' के ट्रेलर लॉन्च पर श्रद्धा कपूर ने खुलासा करते हुए कहा था, 'दोस्तों, मडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स 'छोटी स्त्री' के साथ आ रहा है और ये एक एनिमेटेड फिल्म होगी। इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। बच्चों, फैमिली, यानी सबके लिए एक धमाकेदार फिल्म होगी।' प्रोड्यूसर दिनेश विजन (Dinesh Vijan) ने बताया, 'बच्चे और बड़े सब मिलकर 'स्त्री' देखते हैं। 'छोटी स्त्री' की सबसे मजेदार बात ये है कि अमर (Amar) और नीरन (Niren) ने इसे गजब का कॉन्सेप्ट दिया है। फिल्म का आखिरी सीन 'स्त्री 3' (Stree 3) से कनेक्ट होगा। ये एनिमेशन से लाइव-एक्शन मूवी में बदल जाएगी। साथ ही, ये सवाल का जवाब देगी कि स्त्री की बैकस्टोरी क्या है। ये फिल्म 'स्त्री 3' से 6 महीने पहले रिलीज की जाएगी।'
