बॉलीवुड

Sonam Bajwa ने Sara Ali Khan का नाम लेकर खींची Shubman Gill की टांग, देखें ट्वीट

Sonam teases Shubman because of Sara: पंजाबी सुपरस्टार सोनम बाजवा ने एक ट्वीट के जरिए शुबमन गिल और सारा अली खान का मुद्दा फिर से उठा दिया है। इस ट्वीट में सोनम बाजवा ने इशारा दिया है कि शुबमन गिल और सारा अली खान के बीच कुछ न कुछ तो चल रहा है। सोनम के साथ-साथ फैंस भी शुबमन की टांग खींच रहे हैं।

Image

Sonam Bajwa ने Sara Ali Khan का नाम लेकर खींची Shubman Gill की टांग, देखें ट्वीट

Sonam teases Shubman because of Sara: भारतीय स्टार क्रिकेटर शुबमन गिल का नाम अदाकारा सारा अली खान के साथ काफी लम्बे समय से जुड़ रहा है। शुबमन गिल ने जब से डबल सेंचुरी मारी है, तब से तो हर किसी की जुबान पर शुबमन और सारा का नाम है। शुबमन गिल लगातार सारा अली खान की वजह से इंटरनेट पर ट्रोल हो रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ अब तो फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनकी टांग खींचने लगे हैं। ऐसा लग रहा है कि सभी अपने-अपने अंदाज में इस बात पर पक्की मुहर लगा रहे हैं कि वो सारा अली खान को डेट कर रहे हैं और दोनों प्यार में हैं।

असल में पंजाबी स्टार सोनम बाजवा ने ट्विटर पर शुबमन गिल को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसकी वजह से सारा अली खान का नाम मीडिया में उछलने लगा है। सोनम बाजवा और शुबमन गिल की एक तस्वीर फैन ने इंटरनेट पर शेयर की, जिसमें दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं। शुबमन और सोनम की ये फोटो एक पंजाबी चैट शो की है, जिसमें शुबमन गिल गए थे। चैट शो के दौरान सोनम ने शुभमन ने कहा था कि वो सारा का सारा सच बता दें, जो वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था।

फैन ने सोनम और शुबमन की ये फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि शायद इसीलिए शुबमन गिल लगातार अच्छा खेल रहे हैं और सेंचुरी पर सेंचुरी मार रहे हैं। सोनम बाजवा ने फैन के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, 'ये सारा का सारा झूठ है।' सोनम बाजवा ने अपने ही अंदाज में सारी बात बोल दी है, जिसका जवाब शुबमन गिल के पास भी नहीं है। शुबमन गिल ने सोनम के साथ बात करते हुए भी इस बात से इंकार किया था कि वो सारा अली खान के साथ प्यार में हैं। हालांकि सोनम बाजवा का ट्वीट बता रहा है कि शुबमन गिल और सारा अली खान दोनों के दिलों में आग बराबर की लगी हुई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article