सोनाक्षी-जहीर ने शेयर किया शादी की वीडियो, कैमरे में कैद हुए शत्रुघ्न सिन्हा के भावुक पल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2024, 04:24 PM IST

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने शादी के बाद अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शादी के कई अनदेखे पल कैद हुए हैं।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अभी हाल ही में यानी 23 जून को शादी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की है। जहीर इकबाल संग शादी के बाद से एक्ट्रेस काफी चर्चा में हैं। सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से एक के बाद एक वीडियो और फोटोज शेयर कर रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब इन सब के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शादी का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो में शादी के वो पल कैद है, जिसे शायद आपने मिस कर दिया होगा।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video

Instagram

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया शादी का वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल में शादी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) काफी खुश दिखाई दिए। तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा कई के भावुक पल भी कैद हुए। शादी के वीडियो में कई अनदेखे पल भी कैद हुए, जिसे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो का एक पल सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वो पल है जब सोनाक्षी सिन्हा जहीर संग शादी के बाद इमोशनल हो जाती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के वीडियो पर।

End of Feed