बॉलीवुड

सोनाक्षी-जहीर ने शेयर किया शादी की वीडियो, कैमरे में कैद हुए शत्रुघ्न सिन्हा के भावुक पल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2024, 04:24 PM IST

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने शादी के बाद अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शादी के कई अनदेखे पल कैद हुए हैं।

Image

Instagram

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अभी हाल ही में यानी 23 जून को शादी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की है। जहीर इकबाल संग शादी के बाद से एक्ट्रेस काफी चर्चा में हैं। सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से एक के बाद एक वीडियो और फोटोज शेयर कर रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब इन सब के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शादी का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो में शादी के वो पल कैद है, जिसे शायद आपने मिस कर दिया होगा।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया शादी का वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल में शादी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) काफी खुश दिखाई दिए। तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा कई के भावुक पल भी कैद हुए। शादी के वीडियो में कई अनदेखे पल भी कैद हुए, जिसे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो का एक पल सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वो पल है जब सोनाक्षी सिन्हा जहीर संग शादी के बाद इमोशनल हो जाती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के वीडियो पर।

कपल ने ऑफ कर रखा था कमेंट बॉक्स

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस वीडियो पर भी कमेंट्स को ऑफ किए हुए नजर आए। आपको बता दें कि कपल को शादी के बाद से ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि कपल ने कमेंट में ट्रोलिंग की वजह से ऑफ कर दिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article