बेस्ट फ्रेंड Sonakshi की शादी में आएंगे Honey Singh, जोड़े को भेजी शुभकामनाएं

Honey Singh Wishes Sonakshi Sinha : सबसे पहले, गायक ने पुष्टि की कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, उनकी शादी में शामिल होंगे। फिर उन्होंने मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहने और उनका साथ देने के लिए सोनाक्षी का दिल से आभार व्यक्त किया।

Honey Singh Wishes Sonakshi Sinha : इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में एक ही चर्चा गूंज रही है वो है सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) की शादी। पावर कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाला है जिसकी खबर अब पक्की हो गई है। दोस्त से लेकर रिश्तेदार तक हर कोई उन्हें बधाई देता घूम रहा है। सोना के सबसे करीब और पंजाबी सिंगर हनी सिंह( Honey Singh) ने भी उन्हें शादी की बधाई दी है साथ ही शादी में आने की भी बात कही है।

Honey Singh Wishes Sonakshi Sinha

हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोस्त सोनाक्षी सिन्हा को शादी की बधाई देते हुए स्टोरी साझा की है। उन्होंने सोना और जहीर की शादी पर खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि वह शादी में जरूर आएंगे। हनी सिंह ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त और को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर एक प्यारा सा नोट शेयर किया। सबसे पहले, गायक ने पुष्टि की कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, उनकी शादी में शामिल होंगे। फिर उन्होंने मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहने और उनका साथ देने के लिए सोनाक्षी का दिल से आभार व्यक्त किया। अंत में, उन्होंने इस पावर कपल को अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

End of Feed