बॉलीवुड

मां के 90वें जन्मदिन पर Aamir Khan ने बुलाया पूरा खानदान, इरा खान ने खिलाया दादी जान को केक

Aamir Khan's Mother Birthday Celebration :आमिर खान ने कल रात अपनी माँ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया । यह जश्न बेहद शानदार था जिसमें परिवार से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक नजर आए, अपनी अम्मी के प्रति प्रेम जाहीर करते हुए आमिर ने इसे और भी ज्यादा खास बनाया।

Image

Aamir Khan's Mother Birthday Celebration

Aamir Khan's Mother Birthday Celebration : बीती रात शुक्रवार को आमिर खान( Aamir Khan) ने अपनी माँ जीनत हुसैन( Zeenat hussain) का 90वें जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। देखा जा सकता है कि आमिर के साथ-साथ उनका पूरा खानदान इस जश्न में शामिल होता नजर आया। जीनत के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आमिर ने 200 से भी ज्यादा रिश्तेदारों को न्योता दिया था। आइए आपको दिखाते हैं जश्न की कुछ झलक

आमिर खान ने कल रात अपनी माँ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया । यह जश्न बेहद शानदार था जिसमें परिवार से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक नजर आए, अपनी अम्मी के प्रति प्रेम जाहीर करते हुए आमिर ने इसे और भी ज्यादा खास बनाया। जश्न की तस्वीरों पर नजर डाले तो जन्मदिन के मौके पर जीनत ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी, वहीं आमिर भी सफेद कुर्ते में नजर आए। जन्मदिन का केक बहुत खास था उस पर केतली और कप प्लेट बने हुए थे। केक काटने के लिए आमिर के साथ-साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव( Kiran Rao) , बेटी इरा खान ( Ira Khan) , पूर्व पत्नी रीना दत्त( Reena Dutta) नजर आई। केक काटने के बाद एक-एक कर सभी ने अपनी दादी और माँ को केक खिलाया।

इस मौके पर आमिर खान की दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला( Juhi Chawla) भी नजर आई। इसी के साथ पार्टी हाल मेहमानों से भरा हुआ था। बताते चले कि आमिर खान अपनी माँ से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने माँ की देखभाल के लिए करियर से ब्रेक भी लिया है और वह परिवार को समय दे रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article