बॉलीवुड

बेस्ट फ्रेंड Sonakshi की शादी में आएंगे Honey Singh, जोड़े को भेजी शुभकामनाएं

Honey Singh Wishes Sonakshi Sinha : सबसे पहले, गायक ने पुष्टि की कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, उनकी शादी में शामिल होंगे। फिर उन्होंने मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहने और उनका साथ देने के लिए सोनाक्षी का दिल से आभार व्यक्त किया।

Image

Honey Singh Wishes Sonakshi Sinha

Honey Singh Wishes Sonakshi Sinha : इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में एक ही चर्चा गूंज रही है वो है सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) की शादी। पावर कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाला है जिसकी खबर अब पक्की हो गई है। दोस्त से लेकर रिश्तेदार तक हर कोई उन्हें बधाई देता घूम रहा है। सोना के सबसे करीब और पंजाबी सिंगर हनी सिंह( Honey Singh) ने भी उन्हें शादी की बधाई दी है साथ ही शादी में आने की भी बात कही है।

हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोस्त सोनाक्षी सिन्हा को शादी की बधाई देते हुए स्टोरी साझा की है। उन्होंने सोना और जहीर की शादी पर खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि वह शादी में जरूर आएंगे। हनी सिंह ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त और को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर एक प्यारा सा नोट शेयर किया। सबसे पहले, गायक ने पुष्टि की कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, उनकी शादी में शामिल होंगे। फिर उन्होंने मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहने और उनका साथ देने के लिए सोनाक्षी का दिल से आभार व्यक्त किया। अंत में, उन्होंने इस पावर कपल को अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

उन्होंने लिखा, "हालांकि मैं ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग के लिए लंदन में रहूंगा, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल होऊं। क्योंकि वह मेरे करियर में एक बड़ा सहारा रही हैं और उन्होंने जीवन में कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उन पर कृपा करें।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article