Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: सोनाक्षी-जहीर की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, इस दिन होगी हल्दी सेरेमनी, फाइनल हुई तारीख

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी करने वाली हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक शादी के ठीक ३ दिन पहले यानी 20 जून को कपल ने हल्दी सेरेमनी करने का फैसला किया है। इस फंक्शन में केवल 50 लोग ही शामिल होंगे।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी के दिन नजदीक आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के हल्दी फंक्शन की तारीख तय हो गई है। फैन्स भी जानने के लिए बेताब हैं कि सोनाक्षी और जहीर कब हल्दी सेरेमनी करने जा रहे हैं।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इकबाल करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ हल्दी फंक्शन होस्ट करने की प्लानिंग में हैं। रिपोर्ट्स बताती है कि कपल इस फंक्शन को एकदम प्राइवेट रखना चाहते है। सुनने में आ रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के हल्दी फंक्शन में केवल 50 मेहमान ही शामिल होंगे। ये फंक्शन 20 जून को होने वाला है।

End of Feed