बॉलीवुड

Rahul Mody संग Shraddha Kapoor ने सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि, बोलीं 'दिल रख ले लेकिन नींद...'

Shraddha Kapoor Share Selfie With Rumored Beau Rahul Mody: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोक्रप्रिय एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) एक क्यूट सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों की ये सेल्फी खुद पसंद की जा रही है।

Image

Rahul Mody संग Shraddha Kapoor ने सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि, बोलीं 'दिल रख ले लेकिन नींद...'

Shraddha Kapoor Share Selfie With Rumored Beau Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया की दुनिया में खूब एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर श्रद्धा कपूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पिक्स शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने गले में 'R' नाम का एक पेंडेंट डाला हुआ था। तभी से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि श्रद्धा कपूर राइटर राहुल मोदी (Rahul Mody) संग रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने कुछ देर पहले कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते की पब्लिक कर दिया है।

कुछ मिनट पहले 19 जून के दिन श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग सेल्फी खींचकर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। एक्ट्रेस ने सेल्फी शेयर करते हुए बेहद दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।' श्रद्धा कपूर के इस कैप्शन से एक बात साफ हो गई है कि एक्ट्रेस का दिल उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने चुरा लिया है। दोनों की इस क्यूट जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। फैन्स कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटा रहे हैं।

shraddha kapoor with Rahul Mody

shraddha kapoor with Rahul Mody

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में मेकर्स ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' का टीजर 'मुंज्या' के साथ सिनेमाघरों में अटैच किया है। फैन्स को टीजर काफी पसंद आया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर को राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म इस साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article