Sonakshi - Zaheer की शादी का ऑडियो कार्ड हुआ वायरल, फैंस से लेकर दोस्तों तक सबको दिया इस दिन का न्योता

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding Card: ये खबरें महज अफवाह बताई जा रही थी जिस पर खुद सोनाक्षी सिन्हा ने रिएक्ट किया था वहीं अब पता चला है कि यह महज एक अफवाह नहीं बल्कि सच था। सोनाक्षी की शादी का कार्ड सामने आते ही इस बात से पर्दा हटा है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी कहानी

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) से शादी करने वाली है। कुछ दिन पहले आई खबरों के अनुसार जहीर और सोनाक्षी इसी महीने शादी करने वाले हैं । पहले ये खबरें महज अफवाह बताई जा रही थी जिस पर खुद सोनाक्षी सिन्हा ने रिएक्ट किया था वहीं अब पता चला है कि यह महज एक अफवाह नहीं बल्कि सच था। सोनाक्षी की शादी का कार्ड सामने आते ही इस बात से पर्दा हटा है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी कहानी

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding Card

हाल ही में एक ऑडीयो कार्ड लीक हो रहा है जिसमें सोनाक्षी और जहीर की शादी की घोषणा हो रही है। उनके लीक हुए शादी के निमंत्रण के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। शादी के निमंत्रण में एक ऑडियो क्यूआर कोड भी शामिल है जिसमें सोनाक्षी और जहीर का एक प्यारा संदेश है।

End of Feed