Sonakshi-Zaheer Wedding: लव-कुश ने खुलेआम किया बहन सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जंग का ऐलान? शादी के दिन नहीं देने पहुंचे आशीर्वाद

Luv-Kush not Attend Sonakshi-Zaheer Wedding: शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पार्टी में फैंस को एक चीज की कमी नजर आई वो थी सोनाक्षी के दोनों भाई। वे न तो किसी फंक्शन में नजर आए और न ही उनकी तरफ से कोई खबर सामने आई है।

Luv-Kush not Attend Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने रविवार को कानूनी तौर पर शादी कर ली जिसमें सभी परिवार वाले साथ नजर आए। शादी करने के बाद सोना और जहीर ने एक ग्रैंड पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर दोस्त रिश्तेदार सब नजर आए। शादी की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पार्टी में फैंस को एक चीज की कमी नजर आई वो थे सोनाक्षी के दोनों भाई।

Luv-Kush not Attend Sonakshi-Zaheer Wedding

सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव ( Luv Sinha) और कुश( Kush Sinha) न तो किसी फंक्शन में नजर आए और न ही उनके साथ सोनाक्षी की कोई तस्वीर दिखाई दी। हल्दी से लेकर शादी की रिसेप्शन तक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के साथ पूरा सिन्हा परिवार दिखाई दिया, लेकिन लव और कुश में से कोई भी वहां नजर नहीं आया। हालांकि दोनों भाई अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लव सिन्हा ने तो हाल ही में एक पोस्ट भी साझा की है जिसमें बारिश और बादल नजर आ रहे हैं। फैंस उनसे पोस्ट में सवाल भी पूछ रहे हैं कि आप शादी में क्यों नहीं आए।

End of Feed