सोनाक्षी-जहीर ने शेयर किया शादी का वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी होने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। कपल एक के बाद एक शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर रहा है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी का एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा काजोल और अनिल कपूर संग डांस करती हुई नजर आईं। वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) की भी झलक देखने को मिल रही है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए। किसी ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शादी की बधाई दीं। तो कोई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अंदाज पर फिदा हो गया। इसके अलावा कई यूजर्स सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को ट्रोल भी करते हुए नजर आए।
