'चौथे हनीमून' पर पति जहीर इकबाल से इरिटेट हुईं सोनाक्षी, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'एक तो ठंडी और फिर ये आदमी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 25, 2024, 01:39 PM IST

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने चौथे हनीमून से एक नया मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोनाक्षी सोनाक्षी और जहीर इकबाल को क्यूट कपल का टैग दिया।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं। इसी बीच जब कपल साथ में मस्ती करता नजर आता है, तो कभी रोमांटिक अंदाज वाली फोटो और वीडियो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एकदम अलग ही अंदाज में नजर आए। सोनाक्षी और जहीर के इस वायरल वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।

Sonakshi Zaheer

सोनाक्षी-जहीर का नया वीडियो हुआ वायरल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल इटली में नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का सर्दियों वाला लुक देखने को मिला। जहां सोनाक्षी सिन्हा सर्दी से बचने के लिए अपने सिर पर मफलर बांधे नजर आईं तो वहीं जहीर इकबाल जैकेट पहने नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने मजेदार कैप्शन दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने लिखा कि 'एक तो ठंडी... और फिर ये आदमी। फ्लोरेंस से सिली पोस्टकार्ड... एन्जॉय!'। कपल ने इसे अपना चौथा हनीमून कहा है।

End of Feed