Sonakshi sinha zaheer iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) आज शादी करने वाले है। बता दें कपल पिछले काफी समय से चर्चा में रहे हैं। आज 23 जून को कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख कहा है कि कपल निकाह करने के लिए मस्जिद जा रहे है।
वीडियो देख भड़के फैंस
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस नाराज हो रहे हैं क्योंकि जहीर इकबाल के पिता ने कहा था कि एक्ट्रेस निकाह नहीं करेगी इसी बीच मस्जिद जाने का वीडियो वायरल हो रहा है, तो फैंस इस पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि कपल मस्जिद क्यों जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-भाई लव कुश
घर का नाम रामायण और शादी अब्दुल से। वही दूसरे ने लिखा शादी से डर नहीं साहब अब्दुल से लगता है।
मेहमान भी शामिल
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी के लिए सारे मेहमान आ गए है। बता दें इससे पहले रात में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोनाक्षी की खास दोस्त हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंचीं थी। इसी के साथ शादी के खास मौके पर मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी सिन्हा को गिफ्ट भेजा था, जिसका वीजियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों एक्ट्रेस ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में साथ काम किया है।
पिता और बेटी का ऐसा था रिएक्शन
बीते कुछ दिनों पहले शादी की चर्चा के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया था। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था कि अगर लोगों को इन अफवाहों को सुनकर मजा आ रहा है तो ठीक है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की वेडिंग पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि आजकल के बच्चे पूछते कहां हैं? वो तो सिर्फ बताते हैं कि वो क्या और कब कर रहे हैं।
