सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने हवाई जहाज से लगाई छलांग, हवा में सेलीब्रेट की सगाई की 2nd एनिवर्सरी

Sonakshi Zaheer celebrated 2 years of engagement: अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की सगाई को 2 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर दोनों ने हवाई जहाज से छलांग लगाई और हवा में जश्न मनाया। सोनाक्षी-जहीर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैंस इनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Sonakshi Zaheer celebrated 2 years of engagement: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सगाई की थी, जिसको 2 साल पूरे हो गए हैं। सोनाक्षी-जहीर ने इस खास दिन को अलग अंदाज से सेलीब्रेट किया है और फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर भी की है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस को जहीर-सोनाक्षी का ये हटकर सेलीब्रेशन काफी पसंद आ रहा है और वो सभी इनको आशीर्वाद दे रहे हैं।

Sonakshi Sinha 2 years of Engagement

Sonakshi Sinha 2 years of Engagement

जहीर इकबाल का हाथ थामकर सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई हवाई जहाज से छलांग

जहीर और सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है, उसमें दोनों हवाई जहाज से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं और पैराशूट से धरती के प्यारे नजारों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। ज्यादातर कपल वेकेशन पिक्स या पार्टी की पिक्स ऐसे मौके पर शेयर करते हैं लेकिन सोनाक्षी-जहीर ने जिस तरह से सगाई की दूसरी सालगिराह सेलीब्रेट की है, वो वाकई नया है। लोगों का मानना है कि सोनाक्षी और जहीर अपनी जिंदगी को सोशल मीडिया के दवाब में नहीं बल्कि अपने अंदाज में सेलीब्रेट कर रहे हैं, जो कि इस कपल को रियल बनाता है।

End of Feed