बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मानसिकता से थक गए हैं अनुराग कश्यप, कहा मुंबई छोड़कर जा रहा हूं.....

Anurag Kashyap Interview talk about Bollywood Industry: इसलिए मैं अगले साल मुंबई से बाहर जाना चाहता हूं, मैं साउथ में जा रहा हूं, मैं वहां जाना चाहता हूं जहां प्रेरणा हो।उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों की मानसिकता पर जोर देते हुए बताया कि यहां हर कोई स्टार बनना चाहता है एक्टर कोई नहीं बन रहा।

Image

Anurag Kashyap Interview talk about Bollywood Industry

Anurag Kashyap Interview talk about Bollywood Industry: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) ने हाल ही में अपनी बेटी आलिया कश्यप( Aliyah Kashyap) की शादी की है। बेटी को विदा करने के बाद अब स्टार ने काम संभालने का फैसला किया है। हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने ऐसा बयान दिया जो सबको हैरान कर रहा है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा पर तंज कसा है और आज के स्टार्स पर कॉमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि मैन मुंबई छोड़कर जा रहा हू क्योंकि यहां पर केवल रीमेक के सहारे ही काम चल रहा है और कुछ नया नहीं है। इसके साथ-साथ उन्होंने फिल्म निर्माण पर आने वाले खर्चे और साउथ सिनेमा पर भी बात की है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) ने फिल्म निर्माण की बढ़ती लागत पर दुख जताया और इसके लिए बढ़ती फीस और फिल्म की लागत को जिम्मेदार ठराया । उन्होंने कहा, "अब मेरे लिए बाहर जाकर प्रयोग करना मुश्किल है क्योंकि इसमें लागत आती है, जिससे मेरे निर्माता लाभ और मार्जिन के बारे में सोचते हैं। फिल्म शुरू होने से पहले ही, यह इस बारे में हो जाता है कि इसे कैसे बेचा जाए। इसलिए, फिल्म बनाने का वो मजा खराब हो जाता ह। इसलिए मैं अगले साल मुंबई से बाहर जाना चाहता हूं, मैं साउथ में जा रहा हूं, मैं वहां जाना चाहता हूं जहां प्रेरणा हो। अन्यथा, मैं एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में मर जाऊंगा। मैं अपने ही उद्योग से बहुत निराश और निराश हूं। मैं मानसिकता से घृणा करता हूं।"

अनुराग ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मंजुम्मेल बॉयज पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऐसी फिल्म हिंदी सिनेमा में कभी नहीं बनेगी, लेकिन अगर सफल होती है, तो हिंदी में इसका रीमेक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "मानसिकता यह है कि जो पहले से कामयाब है, उसका रीमेक बनाया जाए। वे कुछ नया करने की कोशिश नहीं करेंगे।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article