शत्रुघ्न सिन्हा की जीत का सोनाक्षी सिन्हा ने मनाया जश्न, आसनसोल की जनता को दिया खास संदेश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 5, 2024, 05:32 PM IST

Sonakshi Sinha on Shatrughan Sinha Election Won: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव जीतने पर उनके फैंस काफी खुश दिखाई दिए। फैंस के अलावा अब एक्टर की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी पिता को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Sonakshi Sinha on Shatrughan Sinha Election Won: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ गए हैं। जहां एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें मिली है। वहीं इंडिया गंठबंधन ने भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों में कौन सरकार बनाने वाला है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। जहां कई लोगों को सफलता मिली तो वहीं कइयों को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारी वोटों से जीत हासिल की है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

sonakshi sinha wish to shatrughan sinha after win

Instagram

सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात

आसनसोल ने एक बार फिर से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पर विश्वास जताया है। शत्रुघ्न सिन्हा फिर से भारी मतों से जीत गए हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा की जीत का जश्न मनाया है। बॉलीवुड अदकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जीत की बधाई की है। वहीं उन्होंने आसनसोल की जनता को भी खास संदेश दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, विनर, आसनसोल के सभी लोगों को दिल से शुक्रिया। सोनाक्षी सिन्हा का ये पोस्ट इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed