बॉलीवुड

शत्रुघ्न सिन्हा की जीत का सोनाक्षी सिन्हा ने मनाया जश्न, आसनसोल की जनता को दिया खास संदेश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 5, 2024, 05:32 PM IST

Sonakshi Sinha on Shatrughan Sinha Election Won: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव जीतने पर उनके फैंस काफी खुश दिखाई दिए। फैंस के अलावा अब एक्टर की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी पिता को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Image

Instagram

Sonakshi Sinha on Shatrughan Sinha Election Won: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ गए हैं। जहां एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें मिली है। वहीं इंडिया गंठबंधन ने भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों में कौन सरकार बनाने वाला है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। जहां कई लोगों को सफलता मिली तो वहीं कइयों को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारी वोटों से जीत हासिल की है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात

आसनसोल ने एक बार फिर से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पर विश्वास जताया है। शत्रुघ्न सिन्हा फिर से भारी मतों से जीत गए हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा की जीत का जश्न मनाया है। बॉलीवुड अदकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जीत की बधाई की है। वहीं उन्होंने आसनसोल की जनता को भी खास संदेश दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, विनर, आसनसोल के सभी लोगों को दिल से शुक्रिया। सोनाक्षी सिन्हा का ये पोस्ट इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

इस वेब सीरीज में नजर आई थीं सोनाक्षी सिन्हा

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में संजय लीला भंसारी की वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने धांसू एक्टिंग की है। सोनाक्षी सिन्हा की इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है। नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा अमेजन प्राइम की सीरीज दहाड़ में नजर आई थीं। इसे भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article