सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली हैं बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हन, सामने आ गई शादी की तारीख?

Sonakshi Sinha to Marry Zaheer Iqbal: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की तारीख सामने आ गई है। जानिए आखिर किस दिन सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की दुल्हन बनने जा रही हैं।

Sonakshi Sinha to Marry Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी लव-लाइफ को लेकर काफी दिनों से चर्चा में हैं। सोनाक्षी सिन्हा का नाम वैसे तो कई सेलेब्स के साथ जुड़ा है लेकिन इस समय वो बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को डेट रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कई दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें भी सामने आई थीं। इस समय जो मीडिया रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तारीख तय हो गई है।

Sonakshi Sinha Will Marry to Boyfriend Zaheer Iqbal

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स अचानक उनकी शादी की तारीख सुनकर हैरान रह गए हैं। खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने रिश्ते को शादी के मंडप तक ले जाने का फैसला कर लिया है। दोनों ने अपनी शादी को लेकर अभी तक सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है।

End of Feed