बॉलीवुड

PM नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड सेलेब्स हुए शामिल, शाहरुख से लेकर रजनीकांत तक ने लगाया चार चांद

Narendra Modi taking Oath As PM: नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण सामरोह में शाहरुख खान, रजनीकांत, अक्षय कुमार समेत कई सितारे शामिल हुए। शपथ ग्रहण सामरोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image

Celebs reached PM Narendra Modi Oath ceremony (credit pic: Instagram)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण सामरोह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुआ। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवाई। उनके साथ उनके मंत्रियों को भी गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद वो एकमात्र ऐसे नेता हैं जो अपने प्रत्येक कार्यकाल को पूरा करने के बाद शपथ ले रहे हैं। इस भव्य सामरोह में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, विक्रांत मैसी, कंगना रनौत, रवीना टंडन समेत कई सितारे शामिल हुए।

इस सामरोह में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी शामिल हुए। शपथ समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शाहरुख खान इस भव्य सामरोह में मुकेश अंबानी के साथ पहुंचे। एक्टर ने इसके बाद अपने दोस्त अक्षय कुमार से भी मुलाकात की।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी प्रधानमंत्री के शपथ सामरोह में शामिल हुए। एक्टर व्हाइट कलर के कुर्ते -पजामे में नजर आए।

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंडी से चुनाव जीता है। एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पहली बार लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ा था।

12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। दोनों ने साथ में पीएम मोदी का शपथ ग्रहण सामरोह देखा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी राष्ट्रपति भवन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर कांजीवरम साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मोगरा के गजरा के साथ कंप्लीट किया था। मथुरा सीट की सांसद हेमा मालिनी भी इस शपथ ग्रहण सामरोह में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने कहा कि ये हम सभी के लिए गर्व और खुशी का पल है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अनिल कपूर, अनुपम खेर समेत कई सितारे शामिल हुए। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस शपथ सामरोह में 8 हजार से ज्यादा गेस्ट शामिल होंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article