जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग, करण रावल करेंगे निर्देशन

Sonakshi Sinha's Next Is Romantic Thriller: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून के दिन अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर सोनाक्षी ने नई रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन करण रावल कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha's Next Is Romantic Thriller: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में से एक सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून के दिन 37 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग और उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया था। 'हीरामंडी' की सफलता के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी नई रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू करने की सभी तैयारियां शरू कर दी हैं। लंबे समय के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन सेट पर मना रही हैं।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर जन्मदिन पर समय निकाल कर एन्जॉय करते हुए देखा गया है। हालांकि इस साल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जन्मदिन को मनाने के लिए शूटिंग सेट चुना है। उन्होंने करण रावल के निर्देशन में बनने जा रही रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को इकोलोन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा रविवार को उत्तरी मुंबई के नायगांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

End of Feed