बॉलीवुड

Bhul Chuk Maaf: वाराणसी में शूटिंग शुरू करेंगे राजकुमार राव और वामीका गब्बी, करण शर्मा करेंगे डायरेक्ट

Rajkummar Rao-Wamiqa Gabbi to Start Shooting for Bhul Chuk Maaf: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी नई फिल्म 'भूल चुक माफ' (Bhul Chuk Maaf) की शूटिंग शुरू करने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं। इस फिल्म में दोनों एक्टर्स को साथ में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Image

Rajkummar Rao-Wamiqa Gabbi

Rajkummar Rao-Wamiqa Gabbi to Start Shooting for Bhul Chuk Maaf: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में राजकुमार के साथ जान्हवी कपूर अहम भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 2 दिनों में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। वहीं अब जो खबरें सामने आई हैं उनके मुताबिक राजकुमार ने अपनी नई फिल्म 'भूल चुक माफ' (Bhul Chuk Maaf) की शूटिंग शुरू करने के कमर कस ली है।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार राजकुमार राव और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) इस समय उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंच चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा कर रहे हैं। 'भूल चुक माफ' (Bhul Chuk Maaf) की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। करण शर्मा ने हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' को भी डायरेक्ट किया था। बता दें राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म को देखने के लिए दर्शक भी बेकरार हैं।

इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव के पास इस समय हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' भी है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ लीड रोल में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर वामिका गब्बी को जल्द ही फिल्म 'शिद्दत 2' में विक्की कौशल संग दिखाई देंगी। इसके अलावा वामिका गब्बी को एटली कुमार की 'बेबी जॉन' (Baby John) में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article