बॉलीवुड

Zaheer Iqbal संग रजिस्टर्ड मैरिज करते ही चीखने-चिल्लाने लगी थीं Sonakshi Sinha, उस पल को याद करते हुए कहा, 'हम दोनों ने बहुत...'

Sonakshi Sinha on Screaming during her marriage: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को हुए एक महिना हो गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वो जहीर इकबाल से शादी करने के क्यों तेज से चीखने-चिल्लाने लगी थीं।

Image

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha on Screaming during her marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को एक महिना हो गया है। दोनों ने लगभग 7 सालों तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। यह जोड़ी शादी के एक महीने बाद भी गॉसिप कॉलम में सुर्खियां बटोर रही है। 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपने-अपने पेरेंट्स की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी के दिन सोनाक्षी सिन्हा चाहकर भी अपनी एक्साइटमेंट को होल्ड नहीं कर पाई थीं। इसका सबूत उनकी शादी का एक वीडियो था। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में बताया कि जहीर इकबाल के साथ शादी रजिस्टर कराते हुए उन्हें कैसा फील हुआ था।

गलाटा इंडिया संग बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने उस पल को याद किया जब वो जहीर इकबाल संग मैरिज सेरेमनी के दौरान तेज से चिल्ला पड़ी थीं। सोनाक्षी ने कहा, 'हम दोनों इस पल का इतने लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि मैं खुद पर काबू नहीं रख पाई। मैंने कहा, 'हो गया बॉस'।"

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वो अपनी फीलिंग के बारे में बता नहीं सकती है। शादी के दौरान सोनाक्षी बेहद खुश और उत्साहित थीं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी छत के ऊपर से चिल्लाकर दुनिया को यह बताना चाहती थी कि उनकी शादी हो गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2022 में आई फिल्म 'डबल एक्सएल' में काम किया था। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके अलावा सोनाक्षी को हाल ही में रिलीज हुई फोल्म 'ककुडा' में देखा गया था, जो जी5 पर रिलीज हुई है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article