बॉलीवुड

Sonakshi Sinha ने पोल्का डॉट ड्रेस पहन किया पति Zaheer संग डिनर, फैंस ने लगाई खुशखबरी की अटकलें

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: तस्वीरों और वीडियो में सोना को देखकर फैंस ने उनके प्रेग्नन्ट होने की अटकलने लगानी शुरू कर दी हैं। दरअसल वह ऐसी ड्रेस में नजर आई हैं जो पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई थी और अब सोनाक्षी को इस ड्रेस में देखकर फैंस के मन में सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Image

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) इन दिनों सातवें आसमान पर है। शादी के त्योहारों से निपटने के बाद सोनाक्षी अब अपने हनीमून से वापस आई है। हाल ही में उन्हें एक कैफै के बाहर स्पॉट किया गया। इस मौके पर उनके साथ पति जहीर( Zaheer Iqbal) भी दिखाई दिए। तस्वीरों और वीडियो में सोना को देखकर फैंस ने उनके प्रेग्नन्ट होने की अटकलने लगानी शुरू कर दी हैं। दरअसल वह ऐसी ड्रेस में नजर आई है जो पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, सोनाक्षी और जहीर को रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए देख सकते हैं, जहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची। और कपल के साथ साथ कुछ मजेदार बातें भी कीं। पोल्का ड्रेस में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं उनके साथ पति जहीर थे जिन्होंने हल्के रंग के शर्ट पहनी हुई थी। दोनों हाथों में हाथ डाले बाहर आते दिखाई दिए । जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया फैंस के मन में एक ही सवाल दौड़ता नजर आया, लोगों ने पूछा 'क्या वह गर्भवती हैं?'। एक फैन ने लिखा, "ये भी गर्भवती हो गई क्या।"

बता दें कि कई अभिनेत्रियों को अपनी गर्भावस्था के दौरान पोल्का ड्रेस पहने देखा गया। जैसे अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली गर्भावस्था की घोषणा करते समय पोल्का डॉट शॉर्ट ड्रेस चुनी थी। सोनाक्षी को भी इस ड्रेस में देखने के बाद हर जगह अब यही चर्चा हो रही है। हालांकि उनकी शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। बताते चले कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म काकुड़ा में नजरआने वाली हैं। वह हाल ही में अपने हनीमून से लौटी हैं और फिल्म का प्रोमोशन भी कर रही हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article