Sonakshi Sinha Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस शादी के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। वो अक्सर अपने पति के साथ स्पॉट होती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस बॉसी लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस जब चेकिंग करने लगी तो सिक्योरिटी ने उन्हें चश्मा हटाने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने अपना चश्मा हटाया और इसके बाद अंदर एंट्री ली।
एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये तो होना ही थी। दूसरे यूजरे ने लिखा, किस से शादी कर रहे हो फर्क पड़ता है। तीसरे यूजर ने लिखा, अब इसे भी आतंकवादी घोषित कर दिया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ऑफिसर बस अपनी ड्यूटी कर रहा है।
सोनाक्षी का वीडियो हुआ वायरल
सोनाक्षी ने हाल ही में अपने बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कपल ने 23 जून को शादी रचाई थी। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी रखी थीं। इस पार्टी में तमाम सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी काकुड़ा में हाल ही में नजर आई थी। काकुड़ा जी5 पर रिलीज हुई। फिल्म में एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है।
