Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी की है। सोनाक्षी और जहीर ने शादी के बाद से ही कपल गोल्स सेट करना शुरू कर दिया है। दोनों बैक टू बैक एक साथ कई वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर दोनों ही फिलहाल काम से वक्त निकालकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी (Sonakshi Sinha Pregnancy News) की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
अक्सर उड़ती हैं सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरें
कभी सोनाक्षी के वजन को लेकर इस तरफ की अफवाहें सामने आने लगती हैं, तो कभई उनके ढीले कपड़ों के चलते लोग इस बारे में बातें बनाने लगते हैं। हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक मीम शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने ससुराल में हो रही बातों के बारे में खुलासा किया है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।
गोद में जहीर का बच्चा खिलाना चाहती हैं सोनाक्षी की सास
सोनाक्षी सिन्हा ने एक मीम वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में लिखा है, 'मेरी मां और सास हमें ट्रैवल करते हुए देख रहे हैं, उन्हें ग्रैंड चाइल्ट देने की जगह।' सोनाक्षी ने इस मीम को शेयर करते हुए अपने पति जहीर इकबाल को भी सोशल मीडिया पर टैग किया है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी के वायरल होने के बाद अब फैंस का मानना है कि सोनाक्षी और जहीर के घरवाले भी अब दोनों को बच्चा पैदा करने को लेकर बातें कहने लगे हैं।
