Shyam Benegal Death: सिनेमाजगत के दिग्गज डायरेक्टर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal Died) ने 23 दिसम्बर 2024 के दिन अपनी अंतिम सांस ली। श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका इलाज मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हो रहा था। श्याम बेनेगल (Shyam Benegal Death News) ने सोमवार की शाम 6:00 बजे इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। श्याम बेनेगल की मौत की खबर से फिल्मी दुनिया गमगीन है और उन्हें याद कर रही है।
शेखर कपूर और सुधीर मिश्रा जैसे नामी लोगों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्विटर के जरिए श्याम बेनेगल को याद किया और लिखा, 'श्याम जी ने भारतीय सिनेमा में एक नई लहर पैदा की थी। श्याम जी हमेशा उस इंसान के तौर पर याद किए जाएंगे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को अंकुर, मंथन और न जाने कितनी ही शानदार फिल्मों से एक अलग दिशा दी। उन्होंने शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसी अच्छी अदाकाराओं को अपने शानदार डायरेक्शन से स्टार बनाया था। मैं आपको हमेशा याद करूंगा मेरे दोस्त और गुरू।'
सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'अगर श्याम बेनेगल ने एक चीज तो सबसे बेहतरीन तरीके से एक्सप्रेस की है तो वो सामान्य चेहरों और सामान्य जिंदगियों से कभी न भुलाई जाने वाली कविता है।'
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी श्याम बेनेगल को याद किया है। ममता बनर्जी ने लिखा है, 'मैं श्याम बेनेगल की मृत्यु की खबर से स्तब्ध रह गई हूं। वो भारतीय सिनेमा के एक मजबूर खंभे थे। उन्हें हजारों लोग प्यार करते थे और उनसे सीखते थे।'
श्याम बेनेगल ने कुछ दिनों पहले ही सेलीब्रेट किया था 90वां जन्मदिन
डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने 14 दिसम्बर 2024 के दिन अपना 90वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। इस मौके पर भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार और निर्देशक शामिल हुए थे। शबाना आजमी और दिव्या दत्ता ने भी श्याम बेनेगल के 90वें जन्मदिन की शोभा बढ़ाई थी और उनकी खुशियों को चार गुना किया था।
कब होगा अंतिम संस्कार
टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, अभी तक यह फाइनल नहीं किया गया है कि डायरेक्टर श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा। परिवारजन और दोस्त जल्द ही इस बारे में मीडिया के लिए जानकारी देंगे।
