Sonakshi Sinha on Wedding Rumours With Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरें जोरों पर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी करने वाली हैं। फैन्स कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर एक्ट्रेस के रिएक्शन आने क इंतजार कर रहे थे। पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वो इस तरह की खबरों सुनने की आदि हो चुकी हैं।
iDIVA से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी की अफवाहों पर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह किसी का बिजनेस नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग मेरे बारे में इतने चिंतित क्यों हैं। लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं। मुझे ये सब सुनकर हंसी आती है। इस तरह की खबरें सुनने की अब आदत सी हो गई है। मैं अब परेशान नहीं होती हूं। लोग बेताब हैं और हम इस बारे में क्या कर सकते हैं?'
बताते चलें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून के दिन जहीर इकबाल संग शादी करेंगी। इस शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सुनने में यह भी आया था कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में 'हीरामंडी' की पूरी टीम मौजूद रहेगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास इस समय एक हॉरर फिल्म 'काकुडा' है।
