Is Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal already Married: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की शादी की अफवाहें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इस कपल को लेकर ताजा अपडेट यह है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) पहले ही अपनी शादी की रजिस्टर्ड करा चुके हैं। इतना ही नहीं ये कपल 23 जून के दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी होस्ट करेगा। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी और जहीर इकबाल पहले ही अपनी शादी को रजिस्टर करा चुके हैं।
जूम को एक करीबी सूत्र ने बताया, 'मुझे 23 जून की शाम को सोनाक्षी और जहीर के सेलिब्रेशन में शामिल होने का न्योता मिला है। लेकिन शादी का कोई जिक्र नहीं है। जहां तक मुझे पता है वे पहले ही एक रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वो 23 दिन के दिन भी शादी रजिस्टर करें। यह कोई विस्तृत शादी नहीं होगी, सिर्फ एक पार्टी होगी।'
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है। आज कल के बच्चे मां-बाप से इजाजत नहीं लेते हैं केवल उन्हें इन्फॉर्म करते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं। हमें यकीन है कि सोनाक्षी सिन्हा ने जो भी सोचा होगा वो ठीक ही होगा और उस पर हमें विश्वास है। शत्रुघ्न ने यहां तक भी कहा था कि जब भी सोनाक्षी सिन्हा शादी करेंगे वो बारात में सबसे आगे नाचेंगे।
