Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एक्ट्रेस के घर रामायण में शादी से पहले पूजा रखी गई। पूजा के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पूजा के बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दामाद जहीर इकबाल के घर के लिए निकले। इस दौरान शत्रुघ्न की गाड़ी को पैपराजी ने घर लिया। पैपराजी को देखकर शत्रुघ्न स्माइल करते हुए नजर आए। एक्टर इस दौरान काफी खुश नजर आए।
shatrughan -Poonam Sinha (credit Pic: Instagram)
वीडियो में शत्रुघ्न के साथ उनकी पत्नी पूनम भी नजर आ रही हैं। पूनम लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। पूनम के चेहरे पर थोड़ी टेंशन नजरक आईं जो हर मां को अपनी बेटी की शादी से पहली होती है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश थे। उन्होंने पपैराजी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा और संभल कर रहने की सलाह दी। शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
दामाद के घर के लिए निकले शत्रुघ्न सिन्हा
सोनाक्षी ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। पहले खबरें आ रही थी कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। हालांकि इन खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह बताया। एक्टर ने कहा था कि मेरे परिवार के किसी सदस्य ने इस शादी के बारे में कुछ नहीं बोला है। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले कुछ चीजों को लेकर स्ट्रेस था। लेकिन अब सब ठीक हैं। हम सभी सोनाक्षी और जहीर की शादी से खुश हैं। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
