बॉलीवुड

Sonakshi की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे दामाद जहीर इकबाल के घर, साथ में दिखीं पत्नी Poonam Sinha

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी और जहीर की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। रामायण में शादी से पहले पूजा रखी गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पूजा के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम के साथ दामाद जहीर इकबाल के घर के लिए निकले। एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

shatrughan -Poonam Sinha (credit Pic: Instagram)

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एक्ट्रेस के घर रामायण में शादी से पहले पूजा रखी गई। पूजा के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पूजा के बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दामाद जहीर इकबाल के घर के लिए निकले। इस दौरान शत्रुघ्न की गाड़ी को पैपराजी ने घर लिया। पैपराजी को देखकर शत्रुघ्न स्माइल करते हुए नजर आए। एक्टर इस दौरान काफी खुश नजर आए।

वीडियो में शत्रुघ्न के साथ उनकी पत्नी पूनम भी नजर आ रही हैं। पूनम लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। पूनम के चेहरे पर थोड़ी टेंशन नजरक आईं जो हर मां को अपनी बेटी की शादी से पहली होती है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश थे। उन्होंने पपैराजी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा और संभल कर रहने की सलाह दी। शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दामाद के घर के लिए निकले शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। पहले खबरें आ रही थी कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। हालांकि इन खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह बताया। एक्टर ने कहा था कि मेरे परिवार के किसी सदस्य ने इस शादी के बारे में कुछ नहीं बोला है। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले कुछ चीजों को लेकर स्ट्रेस था। लेकिन अब सब ठीक हैं। हम सभी सोनाक्षी और जहीर की शादी से खुश हैं। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article