सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हाल ही में एक्ट्रेस के होने वाले दूल्हे जहीर इकबाल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जहीर अपने दोस्तों के साथ दिखाई दिए। जहीर के दोस्त उन्हें छेड़ते हुए नजर आए। जहीर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Zaheer Iqbal (credit Pic: Instagram)
जहीर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। वीडियो में जहीर के दोस्त उनके साथ मजाक-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो पैपराजी को देखकर शर्म से लाल हो जाते हैं। वो कैमरे को देखकर अपना मुंह छिपाने लगते हैं।
जहीर एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
जहीर के वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई बड़ा खुश लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, सोना इससे शादी कर रही हैं। सोनाक्षी और जहीर मुंबंई के बैस्टिन में शादी करने वाले हैं। शादी की हल्दी और संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस के करीब दोस्तों शामिल होंगे। कपल पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जहीर पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया।
