Zaheer Iqbal से शादी करने के बाद Sonakshi Sinha ने पहली बार दिया ट्रोलर्स को जवाब, बोलीं- प्यार से बड़ा कोई धर्म...

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस को अंतरधार्मिक विवाह करने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने शादी की फोटो शेयर करने के बाद ट्रोलर्स की वजह से कमेंट बॉक्स बंद कर दिया था। सोनाक्षी और जहीर को अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस के सपोर्ट में ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था। अब सोनाक्षी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक कलाकार ने सोनाक्षी और जहीर को शादी की बधाई देते हुए कहा कि प्यार सर्वाधिक धर्म है। इस पोस्ट को सोनाक्षी ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, सच्चे शब्द। ये बहुत ही प्यारा है। थैंक्यू।

End of Feed