Malaika Arora-Arjun Kapoor's Break Up News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी सालों से साथ में हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में साथ में देखा गया है। 26 जून के दिन अर्जुन कपूर अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीती रात अर्जुन कपूर ने अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट की लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर खबरें आ रही थीं कि दोनों अब साथ में नहीं हैं। काफी समय से इन्हें एक साथ नहीं देखा गया है। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा के शामिल ना होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों को लोग अब सच मानने लगे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन को स्किप कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मलाइका अरोड़ा आज अर्जुन कपूर के बर्थडे पर पोस्ट शेयर करती है या नहीं?
अर्जुन कपूर ने कल रात अपने जुहू स्थित घर पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में अर्जुन की बहन जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, संजय कपूर, महीप कपूर, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और नताशा दलाल सहित कई सेलेब्स अर्जुन कपूर के खास दिन का जश्न मनाने पहुंचे। ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। इनके ब्रेकअप की खबरों पर केवल लोगों ने कयास लगाए हैं
