छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर Sonakshi Sinha ने शेयर की तस्वीर, कहा, 'लोगों की हड्डियां और पूरे देश का दिल टूटा...'

Sonakshi Sinha on Students Protest: बीते दिन दिल्ली और मुंबई में छात्रों द्वारा किए प्रदर्शन की सोनाक्षी सिन्हा ने दिल दहला देने वाली तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि यह दिन याद रखना।

Sonakshi Sinha on Students Protest: 20 जुलाई को दिल्ली, मुंबई और भारत के कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। बीते दिन दिल्ली के जंतर मंतर और मुंबई के चैत्यभूमि पर कई सेलेब्स भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बने। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया। बताया जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी की। इस घटना की अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद दिल दहला देने वाली पिक्स शेयर की हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि इस तारीख को हमेशा याद रखें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Day 4: भारत में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने मचाया तहलका, इतना हुआ कलेक्शन)

Sonakshi Sinha on Students Protest

छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर दिल दहला देने वाली पिक्स

प्रोटेस्ट के दौरान की सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की पिक्स

सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली के छात्रों के प्रदर्शन कई पिक्स इंटरनेट पर शेयर की हैं। इन पिक्स में छोटे बच्चे और युवा अपने भविष्य के लिए पोस्टर्स और चार्ट्स लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। कई पिक्स में छात्र सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है। सोनाक्षी ने इस घटना की निंदा करते हुए एक कड़ा कैप्शन लिखा है। 'लुटेरा' एक्ट्रेस ने लिखा, '20 जुलाई…बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना।' सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट का अब लोगों ने भी समर्थन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Batwara 1947' रिलीज से पहले मुंबई में इस दिन होगी Sunny Deol स्टारर 'Damini' की स्क्रीनिंग, जानिए डेट)

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शबाना आजमी और प्रकाश राज सहित कई अन्य कलाकारों ने दिल्ली और मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने खुलकर छात्रों का समर्थन किया। दिलजीत दोसांझ, विजय वर्मा, दीया मिर्ज़ा और सोहम मजूमदार समेत कई अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन की भूख हड़ताल भी की। भारत के युवा बीते कुछ महीनों में हुए पेपर लीक के मामले पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

End of Feed