सोनाक्षी सिन्हा ने इस वजह से बेचा शादी वाला घर, अब करने जा रही हैं बड़ा धमाका!!

Did Sonakshi Sinha buy New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ये खबर सामने आई है कि उन्होंने अपना मंबई वाला घर बेच दिया है। इस बीच उनको लेकर एक नई खबर है जिसमें बताया गया है कि सोनाक्षी ने बड़ा घर खरीद लिया है।

Sonakshi New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग सात फेरे लिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से खबरों में आ गई थीं। ऐसा कहा गया कि उन्होंने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है, जहां शादी के सारे फंक्शन हुए थे। अब इसमें एक नया ट्विस्ट आ गया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अब नया घर खरीद लिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

sona (1)

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स से खास बातचीत की है, जिसमें ये खुलासा किया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा ने काफी बड़ा घर खरीदा है। खास बात तो ये है कि जिस बिल्डिंग में एक्ट्रेस ने नया घर लिया है, उसे जहीर इकबाल ही डेवलप कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि जहीर की फैमिली रियल स्टेट के बिजनेस में भी है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2023 में अपना खुद का घर खरीदा था, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। इस बारे में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालकर जानकारी दी थी। उस वक्त उनके घर की इनसाइड फोटोज खूब वायरल हुई थी।

End of Feed