बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने इस वजह से बेचा शादी वाला घर, अब करने जा रही हैं बड़ा धमाका!!

Did Sonakshi Sinha buy New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ये खबर सामने आई है कि उन्होंने अपना मंबई वाला घर बेच दिया है। इस बीच उनको लेकर एक नई खबर है जिसमें बताया गया है कि सोनाक्षी ने बड़ा घर खरीद लिया है।

Image

sona (1)

Sonakshi New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग सात फेरे लिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से खबरों में आ गई थीं। ऐसा कहा गया कि उन्होंने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है, जहां शादी के सारे फंक्शन हुए थे। अब इसमें एक नया ट्विस्ट आ गया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अब नया घर खरीद लिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स से खास बातचीत की है, जिसमें ये खुलासा किया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा ने काफी बड़ा घर खरीदा है। खास बात तो ये है कि जिस बिल्डिंग में एक्ट्रेस ने नया घर लिया है, उसे जहीर इकबाल ही डेवलप कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि जहीर की फैमिली रियल स्टेट के बिजनेस में भी है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2023 में अपना खुद का घर खरीदा था, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। इस बारे में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालकर जानकारी दी थी। उस वक्त उनके घर की इनसाइड फोटोज खूब वायरल हुई थी।

कहां है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर जहीर संग तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो जहीर के साथ रोमांस कर रही हैं। इन दोनों का ये अंदाज देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 23 जून को शादी की थी। इन दोनों की वेडिंग तस्वीरें अबतक छाई हुई हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article