सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी के कार्ड पर Daisy Shah ने किया रिएक्ट, बोलीं 'मुझे यह आपकी पसंद आया...'

Daisy Shah on Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal's Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रही हैं। इस कपल की शादी के यूनिक इनवाइट पर अब एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ये उन्हें काफी पसंद आया है।

Daisy Shah on Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal's Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी शादी को खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल संग शादी करने जा रही है। हाल ही में इस कपल का यूनिक वेडिंग कार्ड भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। उनके यह अंदाज कई लोगों को पसंद आया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के यूनिक वेडिंग इनवाइट पर अब एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) ने अपना रिएक्शन दिया है।

Daisy Shah on Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage

डेजी शाह ने स्पेशल ऑडियो वेडिंग इनवाइट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टेंट बॉलीवुड को बताया कि वह शत्रुघ्न सिन्हा के कमेंट्स से एकदम सहमत हैं। आज कल का यूथ परमिशन लेने की वजह इन्फॉर्म करना पसंद करते हैं। यह इनविटेशन भी एकदम सही उदाहरण है। डेजी शाह ने कहा, 'मुझे यह पसंद आया है। यह कोई आम शादी का निमंत्रण नहीं है। इसका बैकग्राउंड बर्फीला था। यह एकदम मॉडर्न और फ्रेश है। शत्रुघ्न सिन्हा जी ने ठीक ही कहा था कि आज के बच्चे इन्फॉर्म करते हैं, परमिशन नहीं लेते। उनकी शादी का इनवाइट शत्रु जी के कमेंट को सही साबित करता है।'

End of Feed