बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को नई शुरुआत करने पर Kareena-Saif ने बधाई, बोलीं 'हमेशा खुश रहो...'

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी करने में बाद इस कपल को अब करीना कपूर खान ने बधाई दी है।

Image

Kareena Kapoor-Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जून शादी की। इस शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि कपल ने 23 जून की रात ही बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की। कई बॉलीवुड हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने भी सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की फोटो पोस्ट कर बधाइयां दीं।

करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आप दोनों को बधाई हो। आप दोनों हमेशा खुश रही और शुभकामनाएं। -सैफ और करीना।' करीना कपूर खान के अलावा आलिया भट्ट ने भी इस कपल को शादी करने पर बधाई दी। आलिया भट्ट ने सोनाक्षी और जहीर को कहा कि आप दोनों बहुत सुंदर लग रहे हो। इस क्लब में शामिल होने के लिए आपका स्वागत है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रिसेप्शन पार्टी में अनिल कपूर, काजोल, चंकी पांडे, हुमा कुरेशी, साकिब सलीम, विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, संजीदा शेख, अरबाज खान और आदित्य रॉय कपूर नजर आए। हैरानी की बात यह है कि शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और संजय दत्त सहित कई सेलेब्स को कपल की शादी की पार्टी में शामिल होते हुए नहीं देखा गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article