Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी को बधाई देते हुए फिसली हनी सिंह की जुबान, जहीर को धमकी देकर बोले- 'उसे खुश रखना वरना..'

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने शादी कर ली है। शादी से पहले ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब सोनाक्षी और जहीर को सिंगर हनी सिंह ने बधाई दी है। हालांकि उनका बधाई का तरीका काफी अलग है।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेससोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 23 जून को एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली। इस जोड़े ने अपने दोस्तों के लिए एक शादी का रिसेप्शन भी होस्ट किया है, जो सितारों से भरा नजर आया है। कई मशहूर बॉलीवुड स्टार्स जहीर और सोनाक्षी को आशिर्वाद देने पहुंच हैं। फंक्शन में हनी सिंह भी नजर आए, जो सोनाक्षी सिन्हा के काफी पुराने दोस्त हैं। हालांकि, हनी सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जहीर इकबाल को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। सिंगर के इस वीडियो ने कई लोगों को हैरान भी कर दिया है।

End of Feed