बॉलीवुड

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी को बधाई देते हुए फिसली हनी सिंह की जुबान, जहीर को धमकी देकर बोले- 'उसे खुश रखना वरना..'

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने शादी कर ली है। शादी से पहले ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब सोनाक्षी और जहीर को सिंगर हनी सिंह ने बधाई दी है। हालांकि उनका बधाई का तरीका काफी अलग है।

Image

Honey Singh Warns Zaheer Iqbal after his marriage with Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेससोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 23 जून को एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली। इस जोड़े ने अपने दोस्तों के लिए एक शादी का रिसेप्शन भी होस्ट किया है, जो सितारों से भरा नजर आया है। कई मशहूर बॉलीवुड स्टार्स जहीर और सोनाक्षी को आशिर्वाद देने पहुंच हैं। फंक्शन में हनी सिंह भी नजर आए, जो सोनाक्षी सिन्हा के काफी पुराने दोस्त हैं। हालांकि, हनी सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जहीर इकबाल को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। सिंगर के इस वीडियो ने कई लोगों को हैरान भी कर दिया है।

विरल भयानी ने शेयर किए इस वीडियो में, हनी सिंह को पैपराजी से बात करते और मजेदार अंदाज में जहीर और सोनक्षी को शादी की बधाई देते देख सकते हैं। उन्हें यह कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर जहीर, सोनाक्षी को खुश नहीं रखते हैं तो 'हम देख लेंगे जहीर को'। फैन्स ने भी अब इस वीडियो पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है।

हनी सिंह ने दी सोनाक्षी के पति को चेतावनी

हनी सिंह ने कहा, 'मैने डेढ़ साल से शराब नहीं पी थी। हालांकि आज मैं इतना खुश हूं कि मैंने खूब पी। मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी और मैं जहीर से 3 साल पहले ही मिला था, वह काफी अच्छे व्यक्ति हैं। सोनाक्षी का काफी अच्छा हसबैंड मिला है। हम जहीर से यही कहेंगे कि वह सोनाक्षी को खुश नहीं अगर वह ऐसा नहीं करते तो हम उसे देख लेंगे।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article